
कल भगवंत मान से बहस, आज किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस, धरने से पहले चंडीगढ़ और बरनाला में एक्शन
AajTak
सोमवार को किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की. लेकिन इस मीटिंग के दौरान हुई बहस के बाद भगवंत मान उठ कर चले गए, जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई है.
पंजाब (Punjab) के किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने लामबंद हैं. चंडीगढ़ धरने से पहले किसान नेताओं के घर पर पुलिस की कार्रवाई का मामला सामने आया है. भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर पुलिस पहुंची, लेकिन जोगिंदर सिंह उगराहा घर पर मौजूद नहीं हैं. इसके साथ ही बरनाला जिले में भी कई किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंची.
इससे पहले सोमवार को किसानों (SKM राजनीतिक के 40 नेताओं) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की. लेकिन इस मीटिंग के दौरान हुई बहस के बाद भगवंत मान उठ कर चले गए, जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई है.
CM के मीटिंग छोड़कर जाने के बाद किसान नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारी मीटिंग काफी अच्छी चल रही थी. कुछ मांगों को लेकर बहस हो गई थी. हमारी मांगों के बाद मुख्यमंत्री ने हमारी बेइज्जती की. सीएम ने कहा कि आप लोग सड़कों पर मत बैठा करो. सीएम ने हमसे 5 तारीख को होने वाले प्रोग्राम के बारे में जानकारी मांगी. आप प्रदर्शन करों या नहीं करोगे."
'पहली बार ऐसा करते...'
किसान नेता जोगिंदर सिंह ने आजतक से बात करते हुए कहा, "पहली दफा किसी CM को ऐसा करते देखा गया, वे बैठक छोड़ चले गए. सीएम ने गुस्से में मीटिंग से वॉकआउट कर दिया. CM ने कहा कि मैंने धरने के डर से बैठक नहीं बुलाई, जाओ करलो धरना."
यह भी पढ़ें: 'जाओ करते रहो धरना...', किसानों संग बैठक को गुस्से में छोड़कर चले गए CM भगवंत मान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










