
कल दिल्ली में होगी INDIA ब्लॉक की मेगा रैली! इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
कल यानी 31 मार्च को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के अरेस्ट के विरोध में इंडिया ब्लॉक का कार्यक्रम होना है. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. आइए जानते हैं कल दिल्ली में किन रास्तों पर लग सकता है जाम.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आगामी 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक रैली को लेकर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इंडिया ब्लॉक रैली सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चल सकती है. ऐसे में यातायात सुचारू ढंग से चल सके और लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना ना करना पड़े इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन रैली का आयोजन कर रहा है. ये रास्ते रहेंगे प्रभावित ट्रैफिक एडवाइजरी में शहरभर की प्रमुख सड़कों और जंक्शनों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे यातायात की आवाजाही संभावित रूप से प्रतिबंधित होगी. इस आयोजन के कारण रणजीत सिंह फ्लाईओवर, विवेकानन्द मार्ग, जेएलएन मार्ग और चमन लाल मार्ग सुबह से दोपहर तक प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा राजघाट चौक, मिंटो रोड और आसपास के अन्य क्षेत्रों जैसे प्रमुख यातायात जंक्शनों पर महत्वपूर्ण बदलाव प्रभावी होने की उम्मीद है.
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे की मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. पुलिस ने यह सुझाव हमदर्द चौक पर कारों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्धता और कार्यक्रम के दौरान जेएलएन मार्ग पर बसों के गैर-संचालन के मद्देनजर दिया है. हालांकि, बसों और कारों के आवागमन को प्रबंधित करने के लिए राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
नियमित यात्रियों के लिए विशेष रूप से आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण परिवहन केंद्रों की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रैफिक एडवाइजरी काफी जरूरी है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करने वाला है. इस रैली के लिए चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस ने भी अनुमति दे दी है. हालांकि, इस पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों को सख्ती से ट्रैफिक एडवाइजरी को फॉलो करने की सलाह दी गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








