
कल को मेरा बेटा भी अगर गलत करेगा तो उसको भी नहीं छोड़ूंगाः केजरीवाल
AajTak
गुजरात में पंचायत आजतक के मंच पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंज केजरीवाल ने कहा कि मेरी विचारधार कट्टर देशभक्ति और कट्टर ईमानदारी है. मर मिटेंगे लेकिन डिगेंगे नहीं. केजरीवाल ने मोरबी मामले में कहा कि घड़ी बनाने वाले को पुल बनाने का ठेका दे दिया, लेकिन ये हम पर कीचड़ उछालते हैं
गुजरात के अहमदाबाद में पंचायत आजतक के मंच पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंज केजरीवाल ने कहा कि मेरी विचारधार कट्टर देशभक्ति और कट्टर ईमानदारी है. मर मिटेंगे लेकिन डिगेंगे नहीं. केजरीवाल ने कहा कि कल को मेरा बेटा भी अगर गलत करेगा तो उसे भी छोड़ूंगा नही.
गोपाल इटालिया के मामले में केजरीवाल ने कहा कि जनता को इस सबसे कोई लेना देना नहीं है. जनता को रोजगार से मतलब है. जनता आज हमें इसलिए पसंद कर रही है क्योंकि मैं कह रहा हूं कि मैं महंगाई कर कर दूंगा, स्कूल बना दूंगा, अस्पताल बनाऊंगा, इलाज मुफ्त कर दूंगा, बिजली का बिल कम हो जाएगा. इसलिए लोग हमें पसंद कर रहे हैं.
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती. गुंडागर्दी चाहिए औऱ राजनीति चाहिए तो उन्हें वोट दे देना. लेकिन स्कूल, अस्पताल चाहिए तो वो मैं कर सकता हूं, मुझे ये आता है.अगर ये चाहिए तो मुझे वोट देना. क्योंकि मैं इंजीनियर हूं. लोग मुझे गालियां देते हैं. लेकिन मैंने एक भी स्वीकार नहीं की तो सभी उनके पास ही रह गईं.
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को लेक कहा कि कोई भी उन्हें सीरियस नहीं लेता. गुजरात को लोग कांग्रेस को अपना वोट देकर अपना मत खराब न करें. साथ ही कहा कि गुजरात में कांग्रेस 5 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी.
केजरीवाल ने मोरबी मामले में कहा कि घड़ी बनाने वाले को पुल बनाने का ठेका दे दिया, लेकिन ये हम पर कीचड़ उछालते हैं. साथ ही कहा कि एफआईआर में कंपनी का नाम भी नहीं लिखा, उसे गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन टिकट बेचने वाले को गिरफ्तार किया है. लेकिन कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है.
पंचायत आजतक में केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात के बच्चों का भविष्य बनाने आया हूं. युवाओं को रोजगार दिलाने आया हूं. मैं किसी को हराने नहीं आया हूं. मैं मॉर्डन जमाने का अभिमन्यु हूं मुझे चक्रव्यूह से निकलना आता है. मेरे लिए गुजरात औऱ एसमसीडी दोनों चुनाव महत्वपूर्ण हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









