
'कल कोई बंद नहीं, सबको दफ्तर आना होगा', नब्बाना प्रोटेस्ट के बीच ममता सरकार का अल्टीमेटम
AajTak
भाजपा ने आज (27 अगस्त) राज्य सचिवालय 'नब्बाना' तक प्रोटेस्ट मार्च में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंगाल बंद का आह्वान किया है. इसे लेकर बंगाल की टीएमसी सरकार ने कर्मचारियों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं.
पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को लोगों से 28 अगस्त को भाजपा द्वारा बुलाई गई 12 घंटे की हड़ताल में भाग नहीं लेने का आग्रह किया और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो. बता दें कि भाजपा ने आज (27 अगस्त) राज्य सचिवालय 'नब्बाना' तक प्रोटेस्ट मार्च में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंगाल बंद का आह्वान किया है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने कहा, 'सरकार बुधवार को किसी भी बंद की अनुमति नहीं देगी. हम लोगों से इसमें भाग नहीं लेने का आग्रह करते हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे कि सामान्य जीवन अप्रभावित रहे.' इसके बाद राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी करके अपने सभी कर्मचारियों से बंगाल बंद में शामिल नहीं होने की अपील की. इस बीच पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम ने महिला ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए 28 अगस्त को कोलकाता में एक बड़ी रैली की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें: 'POCSO के 48,600 मामले लंबित होने के बावजूद बंगाल ने...', कोलकाता कांड पर ममता बनर्जी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पत्र
ड्यूटी पर नहीं आए कर्मचारी तो कटेगा वेतन
राज्य सचिवालय 'नबन्ना' से जारी अधिसूचना में कहा गया, 'यह निर्णय लिया गया है कि 28 अगस्त को पहली या दूसरी पाली में किसी कर्मचारी को कोई आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जाएगा. न ही पूरे दिन के लिए किसी की छुट्टी स्वीकार की जाएगी. जो कर्मचारी 27 अगस्त, 2024 को छुट्टी पर थे, उन्हें 28 अगस्त, 2024 को ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा.' अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 28 अगस्त को कर्मचारियों की अनुपस्थिति को 'डाइस-नॉन' (जानबूझकर की गई छुट्टी) माना जाएगा और उस दिन का वेतन कटेगा जब तक कि ऐसी अनुपस्थिति निम्नलिखित आधारों से कवर न हो: 1) कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हो.2) परिवार में किसी का निधन हो गया हो. 3) कर्मचारी किसी गंभीर बीमारी के कारण पहले से ही छुट्टी पर हो.4) कर्मचारी चाइल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव, मेडिकल लीव या 2 अगस्त से पहले स्वीकृत अर्न्ड लीव पर हो.
भाजपा ने बुलाया है 12 घंटे का बंगाल बंद

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










