
'कल आपके साथ जश्न मनाया, आज आपके साथ शोक...', बेंगलुरु हादसे पर ऋषि सुनक ने जताया दुख
AajTak
ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मेरी और अक्षता की संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में हुई दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है या आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि 'हमने कल आपके साथ जश्न मनाया और आज हम आपके साथ शोक मना रहे हैं.'
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार को दुखद हादसे में बदल गया. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई और इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मेरी और अक्षता की संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में हुई दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है या आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि 'हमने कल आपके साथ जश्न मनाया और आज हम आपके साथ शोक मना रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: 'पूरी तरह से टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं...', बेंगलुरु हादसे पर आई विराट कोहली की प्रतिक्रिया RCB ने भी जताया दुख
बेंगलुरु में हुई भगदड़ को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कहा कि टीम के इंतजार में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें.
यह भी पढ़ें: 'कुंभ में भी भगदड़ हुई थी...', बोले सीएम सिद्धारमैया, बेंगलुरु हादसे के लिए क्रिकेट एसोसिएशन पर फोड़ा ठीकरा
कब हुआ हादसा?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










