
कल्याणः डोंबिवली के लॉज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियां मुक्त 6 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
डोंबिवली के पूर्व में सांगर्ली चौक पर बालाजी दर्शन भवन है. इसी इमारत में होटल विराज साईराज लॉजिंग और बोर्डिंग है. लॉज में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिलने के बाद सोमवार की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल ने लॉज में छापा मारा. जहां चार युवतियां देह व्यापार करती मिलीं.
महाराष्ट्र के डोंबिवली में पुलिस ने एक धार्मिक स्थल के पास लॉज में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडोफोड़ कर दिया. यह कार्रवाई पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल ने अंजाम दी. मौके से चार युवतियो को छुड़ाया गया. जबकि लॉज के मैनेजर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










