
कर्नाटक: BJP विधायक ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या, खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान पर बढ़ी तकरार
AajTak
बीजेपी विधायक बासनगौड़ा ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी को 'विषकन्या' बताया. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था. हालांकि, खड़गे ने बाद में सफाई दी थी.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है. सभी पार्टियां सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. इसी बीच नेताओं की बदजुबानी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था. अब बीजेपी विधायक खड़गे पर पलटवार करते हुए बदजुबानी में एक कदम और आगे निकल गए. बीजेपी विधायक ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'विषकन्या' बता दिया.
बीजेपी विधायक बासनगौड़ा ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी को 'विषकन्या' बताया. बासनगौड़ा ने कहा, ''पूरी दुनिया ने मोदी को माना. अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और मोदी का स्वागत किया.''
बासनगौड़ा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''अब वे (खड़गे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे. लेकिन जिस पार्टी में आप (खड़गे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या है? सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया.''
खड़गे ने पीएम मोदी को बताया था जहरीला सांप
इससे पहले गुरुवार को एक जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा था, मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे.
खड़गे ने दी सफाई

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










