
कर्नाटक हनी ट्रैप मामले पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, जल्द होगी सुनवाई
AajTak
गुरुवार को विधानसभा की बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने दावा किया कि कम से कम 48 विधायकों को हनीट्रैप में फंसाया गया है. उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं.
कर्नाटक (Karnataka) के एक मंत्री और 48 अन्य लोगों से जुड़े हनी-ट्रैप के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे जनहित याचिका दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार सोमवार को लगाई गई. कोर्ट ने सुनवाई का भरोसा दिलाया है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि इस याचिका पर आज या कल उपयुक्त समय पर सुनवाई करेंगे.
आरोप है कि इस चर्चित हनी ट्रैप मामले में विधायक, नेता और जज के नाम भी शामिल हैं. जनहित याचिका में आरोपों की CBI या सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता वाली SIT द्वारा जांच कराए जाने की मांग की गई है.
क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को विधानसभा की बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने दावा किया कि कम से कम 48 विधायकों को हनीट्रैप में फंसाया गया है. उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं.
यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप के जाल में फंसे कर्नाटक के 48 विधायक? डीके शिवकुमार ने साधी चुप्पी, बोले- CM से पूछिए
डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक यूनिट के प्रमुख के तौर पर उन्होंने राजन्ना से बात की और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा. उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मैं यह नहीं बता सकता कि उन्होंने मुझे क्या बताया. मैंने उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा है."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










