
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल में घुसा कुत्ता, नवजात को नोंचता हुआ ले आया बाहर, फिर...
AajTak
कर्नाटक के मैकगैन जिला अस्पताल के मैटरनिटी वॉर्ड में एक कुत्ता अचानक घुस गया. फिर वहां से नवजात को नोंचता हुआ अपने साथ बाहर ले गया. सिक्योरिटी गार्ड्स ने कुत्ते से नवजात को छुड़वाया. लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी.
कर्नाटक के शिवमोगा से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां मैकगैन जिला अस्पताल के मैटरनिटी वॉर्ड में एक कुत्ता अचानक घुस गया. फिर वहां से नवजात को नोंचता हुआ अपने साथ बाहर ले गया. हैरानी की बात ये रही कि जब ये सब हुआ तो मैटरनिटी वॉर्ड में किसी ने भी कुत्ते पर ध्यान नहीं दिया.
घटना 31 मार्च की है. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही कुत्ता अस्पताल से बाहर निकला तो गेट के बाहर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने कुत्ते को देखा. उसके मुंह में नवजात था. सिक्योरिटी गार्ड्स बिना मौका गंवाए कुत्ते के पीछे गए.
नवजात की हो गई मौत उन्होंने कुत्ते के मुंह से नवजात को छुड़वाया. फिर उसे डॉक्टर्स के पास लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. नवजात की मौत हो चुकी थी. स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कुत्ता अंदर आ कैसे गया.
मां की बगल से बच्चे को उठा ले गया कुत्ता इससे पहले राजस्थान से भी मिलती जुलती खबर सामने आई थी. यहां सिरोही केअस्पताल में अपनी मां के बगल में सो रहे एक महीने के बच्चे को आवारा कुत्ता उठा ले गया. बच्चे को उठाकर ले जाने के बाद कुत्ते ने उस पर हमला किया. हमले से बच्चे की मौत हो गई. बाद में अस्पताल के बाहर बच्चे का शव मिला.
कैसे उठा ले गए? जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता का नाम महेंद्र है. महेंद्र ने बताया कि वो सिलोकोसिस नाम की बीमारी से ग्रस्त है. इसी बीमारी के चलते 27 फरवरी को वो इलाज करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था. महेंद्र को अस्पताल के टीबी वार्ड में रखा गया था. रात में महेंद्र की पत्नी अपने एक महीने के बच्चे के साथ रुकी थी.
अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज से पता चला कि 1 मार्च की रात को 12 बजे उसकी पत्नी सो गई थी, उस वक्त उसका बच्चा भी बगल में ही सोया हुआ था. रात के 1-2 बजे के आसपास वार्ड के अंदर दो कुत्ते घुस आए. जिनमें से एक कुत्ता महेंद्र की पत्नी के बगल में सोए बच्चे को उठाकर ले गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








