कर्नाटक विधानसभा से बीजेपी के 9 विधायक सस्पेंड, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप
AajTak
स्पीकर ने लंच के लिए रुके बिना सदन की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए थे. इससे नाराज बीजेपी के सदस्यों ने सभापति की चेयर और उपसभापति पर कागज फेंके. कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी विधायकों के व्यवहार पर आपत्ति जताई. इसके बाद उपसभापति ने 9 बीजेपी विधायकों को सत्र के लिए सस्पेंड कर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.
कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को काफी हंगामा मचा. इसके बाद बीजेपी के 9 विधायकों को डिप्टी स्पीकर रुद्रप्पा लमानी के ऊपर कागज फेंकने के आरोप में शेष विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया. दरअसल, स्पीकर ने लंच के लिए रुके बिना सदन की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए थे. इससे नाराज बीजेपी के सदस्यों ने सभापति की चेयर और उपसभापति पर कागज फेंके.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी बीजेपी और जेडीएस विधायक वेल में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर अपने गठबंधन वाले नेताओं के सेवा में 30 आईएएस अधिकारियों को तैनात करने का आरोप लगाया था. हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर यह कहते हुए चले गए कि सदन की कार्यवाही लंच के लिए नहीं रुकेगी और बजट व अन्य मुद्दों पर चर्चा जारी रहेगी.
इसके बाद सदन का संचालन डिप्टी स्पीकर रुद्रप्पा लमानी कर रहे थे. विरोध के बीच कार्यवाही जारी रखने और लंच के लिए ब्रेक न देने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज बीजेपी सदस्य हंगामा करने लगे और अचानक सभापति और उपसभापति पर कागज फेंके. इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन इस तरह नहीं चलाया जा सकता. उन्होंने यह जानने की मांग की कि किस नियम के तहत लंच रद्द किया गया.
बीजेपी सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में विधानसभा स्पीकर खादर के शामिल होने का मुद्दा भी बार-बार उठाया. सदन के संचालन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कई सदस्यों ने बार-बार उप सभापति पर कागजात फेंके. इसके बाद मार्शलों ने सभापति को घेर लिया और उनको बचाने की कोशिश की. कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी विधायकों के व्यवहार पर आपत्ति जताई. इसके बाद उपसभापति ने 9 बीजेपी विधायकों को सत्र के लिए सस्पेंड कर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







