
कर्नाटक में सत्ता दोहराने की राह में कहाँ फँसेगी BJP? :आज का दिन, 22 दिसंबर
AajTak
कर्नाटक में चुनाव नजदीक हैं, कहाँ खड़ी हैं पार्टियां, कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BF.7 और भारत बांग्लादेश मैच पर बातचीत. सुनिए 'आज का दिन' में.
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. बीजेपी सत्ता में है. वापसी की चाहत है. लेकिन इस बार राह इतनी आसान नहीं. दक्षिण भारत में कर्नाटक एकलौता राज्य है जहाँ वो सत्ता में है. शायद यही वजह है कि पिछले महीने में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चार बार गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कई बार आ चुके हैं.एक बात और कही जा रही है कि बीएस येदियुरप्पा और बासवराज बोम्मई जो अभी कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं..के बीच सबकुछ ठीक नहीं. उधर जेडीएस जो बीजेपी का सहयोगी दल हुआ करता था उसने अपने 93 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. कांग्रेस ने भी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही कर्नाटक में अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. तो इस बार करीब 5 महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए चुनौतियां कितनी नई और बड़ी हैं और बीजेपी के लिए जेडीएस की ये सक्रियता कितनी बड़ी मुसीबत बनेगी? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
--------------------- कोरोना कब जाएगा- ये सवाल अब भी बना हुआ है. महज थोड़े ही दिनों की शांति होती है. फिर किसी न किसी देश में इसका भयंकर असर दिखाई देने लगता है. चीन में जो हालत है उसकी खबर तो हम लगातार आपको दे ही रहे है. अब अर्जेन्टीना में भी इसके बड़ी संख्या में केसेस आने लगे हैं. कारण हैं फुटबॉल वर्ल्ड कप का जश्न. कहा जा रहा है कि विश्वकप जीतने के बाद मनाए जा रहे जश्न में शामिल हुए हजारों लोग कोरोना की जद में आ चुके हैं. यहाँ पिछले एक हफ्ते में 130 परसेंट केसेस बढ़े हैं. एक वैरिएन्ट भी बड़ी मुसीबत बना है. नाम है बीएफ. 7. चीन में लगातार बढ़ रहे केसेस की वजह भी यही वैरिएन्ट कहा जा रहा है. ये ओमिक्रॉन के BA.5 वेरिएंट का सब-वेरिएंट है. इसकी आर नॉट वैल्यू 16 कही जा रही है यानी एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को इसकी जद में ले सकता है. अभी तक गुजरात से तीन और ओडिशा से एक मामला सामने आया है. कितना खतरनाक है ये वेरिएंट और इससे भारत को कितना डरना चाहिए? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
--------------------------- भारत और बांग्लादेश के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. भारत ने पहला टेस्ट मैच जीता था.कप्तान रोहित शर्मा पहले से ही सीरीज का हिस्सा नहीं थे और अब ख़बर है कि पहले मैच में कप्तानी करने वाले के एल राहुल भी चोटिल हैं , ऐसे में उनके आज के मैच खेलने में संशय है. चेतेश्वर पुजारा इस मैच में भारत की कप्तानी कर सकते हैं. तेज़ गेंदबाज नवदीप सैनी भी इस टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं, उनको भी अभ्यास मैच के दौरान ही चोट लगी थी. दूसरी तरफ बांग्लादेश इसे मौके की तरह देखेगा और पहले मैच की हार से उबरकर वापसी करना चाहेगा. फिलहाल भारत के सामने चोटिल खिलाडियों की वजह से जो चैलेंज है उससे निपटते हुए इस मैच में किस तरह की प्लेइंग इलेवन दिख सकती है और भारत अपने किन कमजोरियों से पार पाना चाहेगा? ' आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








