
कर्नाटक में जीका वायरस का पहला केस मिलने से बढ़ी टेंशन, 5 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव, अलर्ट पर डॉक्टर
AajTak
कर्नाटक में जीका वायरस का पहला केस सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर के मुताबिक 5 साल की बच्ची की जीका वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है.
कर्नाटक के रायचूर में जीका वायरस ( Zika virus) का पहला केस सामने आया है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि रायचूर की एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है. उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले में जरूरी कदम उठा रही है.
पुणे की लैब रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर में एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही मरीज को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में जीका वायरस मिलने का यह पहला केस है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी नजर बनाए हैं. डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि हमें जीका वायरस के पहले पुष्ट केस की रिपोर्ट पुणे से एक लैब मिली है. जानकारी मिली है कि लैब में तीन सैंपल भेजे गए थे. जिनमें से 2 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. हम मरीज के हेल्थ की लगातार अपडेट ले रहे हैं.
देश में पहले यहां मिल चुके हैं जीका वायरस के केस
स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कुछ महीने पहले जीका वायरस के केस केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे. लेकिन कर्नाटक में यह पहला है. इसका खुलासा तब हुआ जब डेंगू और चिकनगुनिया टेस्ट कराया गया. आमतौर पर ऐसे 10 प्रतिशत सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाते हैं, जिनमें से यह पॉजीटिव निकला है.
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार सावधानी बरत रही है. रायचूर के साथ ही पड़ोसी जिलों में निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा है कि वे किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसकी जांच करें और जीका वायरस के परीक्षण के लिए सैंपल भेजें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










