
कर्नाटक में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी जेडीएस, कुमारस्वामी का ऐलान
AajTak
कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगा. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आधी से ज्यादा सीटें जीतकर स्वतंत्र रूप से सरकार बनाएगी. हम गठबंधन के लिए किसी भी पार्टी का दरवाजा नहीं खटखटा रहे हैं.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्य में होने वाले चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जेडीएस कर्नाटक में 2023 विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. एक नवंबर को पार्टी के 123-126 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी.
कुमारस्वामी ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि जेडीएस को इस बार पूर्ण बहुमत मिलेगा. उन्होंने कहा कि 224 विधानसभा सीटों में से कम से कम 123 सीटें जीतकर हमारी पार्टी स्वतंत्र रूप से सरकार बनाएगी. कुमारस्वामी एक नवंबर से कोलार जिले के मुलबगल से पंचरत्न रथयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, जो जनता को राज्य के कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करेगी.
मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि किसी भी पार्टी से गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता. जब उनसे पूछा गया कि अगर बहुमत से कम सीटें आई तो क्या करेंगे. इस पर स्वामी ने कहा कि ऐसी स्थिति में निर्दलीय विधायकों को अपने साथ लेंगे. हालांकि मेरी राय में राज्य में जेडीएस के लिए अच्छा माहौल है और अभी चुनाव में कम से कम छह महीने हैं. हम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे.
छोटी पार्टियों को ले सकते हैं साथ
इसके अलावा जब कुमारस्वामी से पूछा गया कि जेडीएस सभी 224 सीटों पर चुनाव लडे़गा तो उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कोई क्षेत्रीय दल या संगठन हमसे चर्चा करने के बाद 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो हम विचार कर सकते हैं कि उनके साथ गठबंधन किया जाए या नहीं.
दोनों बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुके कुमारस्वामी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










