
कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार जीते, बीजेपी का एक प्रत्याशी विजयी
AajTak
राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के नतीजे आ गए हैं और कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों को जीत मिली है. बीजेपी के एक और जेडीएस के एक कैंडिडेट ने जीत दर्ज की. बीजेपी के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग भी की और एक ने वोटिंग से परहेज किया. वहीं निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया.
राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. राज्य में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार जीत गए हैं. पार्टी की तरफ से अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी के एक नारायण भांडागे और जेडीएस के एक कुपेंद्र रेड्डी को जीत मिली है. राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग भी की गई है. कर्नाटक में बीजेपी विधायक एसटी सोमशेकर ने पार्टी के खिलाफ वोट किया.
वहीं शिवराम हब्बार ने वोटिंग से परहेज किया. चुनाव में बीजेपी को 47 वोट मिले. वहीं कांग्रेस को 139 और जेडीएस को 36 वोट मिले. कर्नाटक में निर्दलीय विधायक जनार्दन रेड्डी, लता मल्लिकार्जुन, पुट्टस्वामी गौड़ा और दर्शन पुट्टन्नैया ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका मतदान से पहले ही जताई जा रही थी. कांग्रेस पार्टी ने अपने तमाम विधायकों को प्राइवेट रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ CPI नेता एनी राजा की उम्मीदवारी INDIA गुट के लिए बड़ा नैतिक चैलेंज
चुनाव में किसको, कितने वोट मिले?
कर्नाटक से पांच उम्मीदवार थे, जिनमें कांग्रेस की तरफ से अजय माकन, सैयद नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर, बीजेपी से नारायण भांडागे और जेडीएस से कुपेंद्र रेड्डी शामिल थे. कर्नाटक में राज्यसभा के लिए चुने जाने के लिए एक उम्मीदवार को 45 वोटों की जरूरत होती है. चुनाव में कांग्रेस के अजय माकन को 47, नासिर हुसैन को 47 और जीसी चंद्रशेखर को 45 वोट पड़े. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार को 47 और जेडीएस के उम्मीदवार को 36 वोट मिले हैं.
कर्नाटक विधानसभा में पार्टियों की ताकत

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









