
कर्नाटक: पूर्व IPS भास्कर राव आज BJP में शामिल होंगे, 11 महीने पहले जॉइन की थी AAP
AajTak
बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे. राव ने नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में पारी शुरू की थी. उन्होंने अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी जॉइन की. वे AAP की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राव की बीजेपी में एंट्री से राजनीतिक माहौल गरमाना तय माना जा रहा है.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने का जा रहा है. यहां पूर्व आईपीएस और बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर रहे भास्कर राव बुधवार को AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन करने जा रहे हैं. राव सुबह 9.30 बजे बेंगलुरु में बीजेपी में शामिल होंगे. वे करीब 11 महीने पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे.
बता दें कि आम आदमी पार्टी में भास्कर राव बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. AAP ने उन्हें कर्नाटक चुनाव की तैयारियों को लेकर घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया था. मंगलवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी राव ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक से मुलाकात की और चर्चा की. उसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. बाद में इस बात की पुष्टि भी हो गई.
पिछले साल AAP में शामिल हुए थे राव
बताया जा रहा है कि राव ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की. आईपीएस से इस्तीफा देने वाले राव पिछले साल अप्रैल में AAP में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्हें AAP की घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में उभरे थे.
संगठन में परिवर्तन किए जाने से नाराज थे राव?
सूत्रों के मुताबिक, राव को बसावनगुडी विधानसभा क्षेत्र से AAP के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था. कहा जाता है कि उन्होंने कुछ नेताओं के साथ विशेष रूप से राज्य इकाई में और हाल ही में संगठनात्मक परिवर्तनों के कारण पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







