
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के करीबी के परिसरों पर IT रेड, कुल 50 जगहों पर हुई छापेमारी
ABP News
इनकम टैक्स अधिकारियों ने कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंट के आवासों और कार्यालयों पर भी छापेमारी की. बेंगलुरू, बगलकोट, बेलगावी, विजयपुरा और दावणगेरे में 50 से अधिक स्थानों पर छापे मारे गए.
बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के करीबी उमेश के परिसरों समेत 50 स्थानों पर गुरुवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी की. आयकर अधिकारियों ने कर्नाटक में 50 से अधिक स्थानों पर समन्वित छापेमारी की है. येदियुरप्पा ने पुष्टि की कि उनके सहयोगी उमेश के परिसर में छापेमारी की गई है.
येदियुरप्पा ने कहा, 'उमेश के आवास पर छापेमारी हुई है. वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ नहीं बल्कि मेरे साथ काम कर रहे थे. शुक्रवार को सच्चाई सामने आएगी और मैं प्रतिक्रिया दूंगा. आयकर अधिकारी गलत काम करने वाले व्यक्ति को कभी नहीं बख्शते. उन्होंने कभी किसी को नहीं बख्शा. उन्होंने कानून के अनुसार कार्रवाई की है.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












