
कर्नाटक: जब रैली में मंच पर ही रोने लगे पूर्व PM के दोनों बेटे, ये थी वजह
AajTak
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा (89 साल) रविवार को घर पर थे. उन्होंने कर्नाटक के मांड्या जिले की रैली को लाइव देखा. इस रैली के मंच पर एक एलईडी लगाई गई थी. जिसमें देवगौड़ा कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और कार्यक्रम देख रहे हैं. यह नजारा देखकर उनके दोनों बेटे भावुक होने से नहीं रोक सके.
कर्नाटक के मांड्या जिले में रविवार को JD(S) के मंच पर भावुक करने वाला घटनाक्रम देखने को मिला. दरअसल, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटे रेवन्ना और कुमारस्वामी एक रैली के मंच पर अचानक रोने लगे. कहा जा रहा है कि दोनों भाइयों के रोने की वजह उनके पिता के रैली में नहीं पहुंच पाना है. रैली के मंच पर पिता की कमी महसूस होने पर रेवन्ना और कुमारस्वामी की आंखें भर आईं. फिर दोनों रोने लगे.
वहीं, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा (89 साल) रविवार को घर पर रहे. उन्होंने मांड्या की रैली को लाइव देखा. इस रैली के मंच पर एक एलईडी लगाई गई थी. जिसमें देवगौड़ा कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और कार्यक्रम देख रहे हैं. यह नजारा देखकर दोनों भाई खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके. बताते चलें कि देवगौड़ा थकान और पैर में दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसलिए ज्यादा नहीं चल-फिर पा रहे हैं.
कुमार स्वामी ने ट्वीट किया और लिखा- जनता दल (सेक्युलर) के नेशनल प्रेसिंडेंट और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मांड्या जिले के नागमंगला तालुक के सोमनाहल्ली में आयोजित पार्टी के सम्मेलन को सीधे बेंगलुरु में अपने निवास से देखा. इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना भी मौजूद रहे.
बता दें कि कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं. वे इस समय अपनी संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. कर्नाटक में मांड्या इलाके को जनता दल एस का गढ़ माना जाता है. कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 224 में से 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. कुमारस्वामी के बेटे निखिल भी राजनीति में खासे सक्रिय देखे जा रहे हैं. निखिल के अभिनेता से राजनेता बने हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








