
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया पर 7 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने का आरोप, भरा गया 2500 रुपए जुर्माना
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस साल सात बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की कैमरों में कैद हुए हैं. मुख्य वजह सीट बेल्ट नहीं पहनना रही. इसके लिए कुल 2,500 रुपए का जुर्माना भरा गया है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के द्वारा साल 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक 7 अलग-अलग बार ट्रैफिक नियम तोड़ने का मामला सामने आया है. यह सभी मामले शहर में लगे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरों में कैद हुए हैं. कुल जुर्माने की राशि ₹2,500 चुका दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, 6 बार मुख्य रूप से यह नियम तोड़ा गया कि मुख्यमंत्री अपनी आधिकारिक कार की फ्रंट सीट पर बैठे हुए सीट बेल्ट नहीं पहने थे. यह उल्लंघन शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर ITMS में रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, जुलाई में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा से ज्यादा गाड़ी दौड़ाने पर जुर्माना लगाया गया है.
सीएम ने जिम्मेदार नागरिक का दिया परिचय
सूत्रों के अनुसार, सभी जुर्माने का भुगतान समय रहते किया जा चुका है. यह मामला तब सामने आया, जब मुख्यमंत्री की गाड़ी के ट्रैफिक नियम तोड़ने की डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. इससे यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री ने खुद को नियम से ऊपर नहीं समझते हुए सभी पैनल्टी का भुगतान कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया.
कैसे काम करता है ITMS?
हालांकि यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. ITMS के अधिकारी बताते हैं कि यह सिस्टम पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से काम करता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान स्वचालित रूप से की जाती है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








