
कर्नाटक के बेलगावी शुगर फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट से तबाही, मृतकों की संख्या पहुंची आठ
AajTak
बेलगावी के मरकुंबी स्थित इनामदार शुगर फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है. हादसा बुधवार को हुआ था, जिसमें दो की मौके पर मौत हुई थी. पांच झुलसे घायलों ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. पुलिस ने फैक्ट्री के जनरल मैनेजर और तकनीकी प्रमुख समेत तीन अधिकारियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के बेलगावी में एक चीनी मिल में हुए बॉयलर विस्फोट ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को झुलसे पांच और घायलों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा आठ पहुंच गया. इस मामले में कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
यह हादसा बुधवार को बेलगावी जिले के बैलहोंगल तालुक स्थित मरकुंबी गांव की इनामदार शुगर फैक्ट्री में हुआ था. विस्फोट इतना भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. इसके अलावा पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
यह भी पढ़ें: खाना खाते ही उल्टियां और पेट दर्द...बेलगावी में 12 छात्रों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती
घायलों की भी नहीं बच सकी जान
पुलिस के अनुसार, विस्फोट में घायल हुए सभी पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. गुरुवार को इलाज के दौरान एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया. इस तरह इस दर्दनाक हादसे में कुल आठ लोगों की जान चली गई. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें कंपनी के जनरल मैनेजर और टेक्निकल हेड समेत अन्य एक अधिकारी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच जारी है और जो भी लोग इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






