
कर्नाटक के बेलगावी में देशभक्ति का प्रतीक बन गया कर्नल सोफिया कुरैशी का घर, लगा हुआ लोगों का तांता
AajTak
मूल रूप से गुजरात की रहने वालीं कर्नल सौफिया कुरैशी का विवाह बेलगावी जिले का कोन्नूर गांव के निवासी मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी के बेटे ताजुद्दीन बागेवाड़ी से हुआ है. कर्नल सोफिया कुरैशी को आसियान प्लस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'फोर्स 18' में सैन्य दल का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है.
Operation Sindoor Colonel Sofia Qureshi: कर्नाटक के बेलगावी जिले का कोन्नूर गांव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. क्योंकि गांव में मौजूद मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी का घर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया है, जहां सुबह शाम मेहमानों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है. वजह है मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी की बहू कर्नल सोफिया कुरैशी. जी हां, पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी देने के लिए आईं कर्नल सोफिया कुरैशी की वजह से ये गांव मशहूर हो गया है.
कर्नल सौफिया कुरैशी का विवाह बेलगावी जिले का कोन्नूर गांव के निवासी मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी के बेटे ताजुद्दीन बागेवाड़ी से हुआ है. कर्नल सोफिया कुरैशी को आसियान प्लस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'फोर्स 18' में सैन्य दल का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है. वर्तमान में, कर्नल सौफिया कुरैशी जम्मू में तैनात हैं, जबकि उनके पति झांसी में कार्यरत हैं.
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी ने बहुत गर्व व्यक्त किया और कहा, 'मुझे कल दोपहर को पता चला. जब मैंने उन्हें (सोफिया कुरैशी) टेलीविजन पर देखा तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सुबह से ही लोग हमें बधाई देने के लिए हमारे घर आ रहे हैं.' उन्होंने गुरुवार को अपने बेटे से बात करने का जिक्र किया, लेकिन उन्हें अपनी बहू से बात करने का मौका नहीं मिल पाया.
मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी के अनुसार, बुधवार को जब कर्नल सौफिया कुरैशी टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई दी तो उनके घर में उत्सव का माहौल बन गया. उन्होंने कहा, 'ईद जैसा जश्न है, क्योंकि हमारे सभी रिश्तेदार और दोस्त हमारे घर आकर हमसे मिल रहे हैं.' समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भारी भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई और उन्होंने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'जय हिंद' जैसे नारे लगाए.
पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बागेवाड़ी ने कहा, 'जिन आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की आस्था के बारे में पूछकर उन्हें गोली मार दी, उनमें मानवता नहीं है. वे शैतान हैं. अल्लाह कभी उन्हें माफ नहीं करेगा. उन्हें अपने कर्मों की सजा यहीं मिलेगी.' पड़ोसी देश के बारे में उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान एक राक्षस है. यह कभी सामने से हमला नहीं करता. यह हमेशा पीछे से निशाना बनाता है.'
कर्नल सौफिया के ससुर बागेवाड़ी ने अपने इलाके में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर जोर दिया, जो मराठों सहित विभिन्न समुदायों का घर है. उन्होंने कहा 'मेरे सभी पड़ोसियों को यह देखकर गर्व हुआ कि मेरे बच्चे सेना में सेवा कर रहे हैं. वे बेहद खुश थे. उन्होंने मुझे आमंत्रित किया और मेरा सम्मान किया. हम यहां एक परिवार की तरह रह रहे हैं.' उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके बच्चे देश के लिए लड़ते रहेंगे और अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेंगे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









