
कर्नाटक कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट हटाई, भाजपा ने साधा निशाना
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने पर बवाल मच गया है. बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए. कांग्रेस ने इसे गलती बताते हुए पोस्ट हटा दिया और जिम्मेदार लोगों को हटाने की बात कही. विपक्ष ने कांग्रेस पर पाकिस्तान समर्थक मानसिकता का आरोप लगाया है.
कर्नाटक कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था, जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आलोचना के लिए किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मोदी सरकार पाकिस्तान को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) से लोन मिलने से नहीं रोक पाई.
IMF ने दिया लोन IMF ने 9 मई को पाकिस्तान को करीब 1 अरब डॉलर का लोन जारी करने की मंजूरी दी थी. भारत ने इस पर विरोध जताया था, खासकर जब हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई.
बवाल मचने के बाद कांग्रेस ने तुरंत पोस्ट हटाया पोस्ट पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस ने तुरंत उसे हटा दिया. जब मीडिया ने इस पर सवाल पूछा, तो कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने कहा, 'यह गलत है. एक छोटी सी गलती थी, जिसे हमने तुरंत हटा दिया. किसी ने शरारत की है.' उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट बनाने वालों को हटा दिया गया है.
बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष आर. अशोक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने फिर दिखा दिया कि उसका पाकिस्तान प्रेम खत्म नहीं हुआ. ऐसा लगता है कि कर्नाटक कांग्रेस का आईटी सेल पाकिस्तानी आतंकियों का स्लीपर सेल बन गया है.'
आर. अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिया था, लेकिन बाद में जनविरोध के चलते अपना रुख बदल लिया.
उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस का एक और पोस्ट, जो ऑपरेशन सिंधूर के कुछ घंटों बाद शांति की अपील करता था, वह भी जनता के गुस्से के बाद हटा लिया गया था. यह मामला अब राजनीतिक रूप से गरमाता जा रहा है और बीजेपी इसे देशभक्ति से जोड़कर कांग्रेस पर निशाना साध रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










