
कर्नाटक उपचुनाव को लेकर सियासत तेज, चन्नापटना सीट पर BJP-JDS के बीच खींचतान!
AajTak
उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कर्नाटक की चन्नापटना सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस सीट को लेकर बीजेपी और JDS के बीच रस्साकसी जारी है.
कर्नाटक की तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. जिन तीन सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें संदुर, चन्नापटना और शिगगांव विधानसभा सीट शामिल हैं. ये तीनों सीटें, ई. तुकाराम, एचडी कुमारस्वामी और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं. NDA ने कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 19 पर जीत हासिल की थी. जिसमें से बीजेपी को 17 सीटें और JD(S) को 2 सीटों पर जीत मिली थी. चुनाव जीतने और राज्य में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कुमारस्वामी को केंद्र में अहम पद दिया गया.
अब कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, सबसे ज्यादा चर्चा चन्नापटना विधानसभा सीट की है. यहां से किसी भी पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीएस इस सीट से अपना कैंडिडेट उतारेगी. चर्चा तो यहां तक है कि कुमारस्वामी अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी को इस सीट से चुनावी रण में उतारेंगे.
निखिल ने 2019 का लोकसभा चुनाव मांड्या सीट से लड़ा था. जब कुमारस्वामी कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे. फिर 2023 में निखिल ने रामानगर से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब जेडीएस के नेता और कार्यकर्ताओं का एक वर्ग देवगौड़ा और कुमारस्वामी पर निखिल को आगे बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा है.
बीजेपी नेता सीपी योगेश्वर का दावा
वहीं, बीजेपी नेता सीपी योगेश्वर चन्नापटना की सीट से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने कभी बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा तो कभी वो कांग्रेस के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरे. इसके अलावा एक बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर तो एक बार बतौर निर्दलीय भी वह विधानसभा पहुंचे हैं. योगेश्वर ने कहा कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वो दूसरा रास्ता तलाश करेंगे. जिससे बीजेपी राज्य इकाई के अंदर दुविधा की स्थिति बन गई है.
बीजेपी और JDS के बीच खींचतान

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







