
कर्नाटक: उडुपी शहर में बीच सड़क फिल्मी स्टाइल में गैंगवार, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
AajTak
कर्नाटक के उडुपी शहर में दो गुटों में हुए गैंगवार मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपियों को इस गैंगवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन आरोपी रविवार को पकड़े गए हैं.
कर्नाटक के उडुपी शहर में दो गुटों में हुए गैंगवार मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपियों को इस गैंगवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन आरोपी रविवार को पकड़े गए हैं. ये घटना 18 मई की रात की है.
पुलिस के मुताबिक, रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान माजिद, अल्फ़ाज और शरीफ़ के रूप में हुई है. ये तीनों 'गरुड़ गैंग' के सदस्य बताए गए हैं. इससे पहले 24 मई को पुलिस ने इसी गिरोह के तीन आरोपियों आशिक, रकीब और सकलैन को गिरफ्तार किया था.
इस गैंगवार में शेरिफ नामक आरोपी दूसरे गैंग के सदस्यों के द्वारा चलाई जा रही कार से कुचल दिया गया था. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो कि अब डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस की हिरासत में है. इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में एक सफेद कार पलटती हुई और तेजी से भागने से पहले एक भूरे रंग के कार से टकराती हुई दिखाई दे रही है, जबकि एक व्यक्ति तलवार लहराते हुए उसके पीछे भागता हुआ दिखाई दे रहा है. तभी सफेद कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. वो शख्स ही शेरिफ है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों गैंग के बीच रियल एस्टेट से संबंधित विवाद था. इसकी वजह से वो आपस में लड़ गए और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया. सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. झगड़े में इस्तेमाल हथियार और दो कारें जब्त की गई है.
इस घटना के वीडियो को कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट से भी शेयर किया था. इस पोस्ट में बीजेपी ने लिखा था, "कर्नाटक मॉडल! गैंगवार, युवतियों से बलात्कार, मारपीट, हत्या, बम विस्फोट, गांजा, अफ़ीम, रेव पार्टियां, पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे आदि. सिद्धारमैया सरकार द्वारा प्रशासन उग्रवादी, धर्मांध, ठग, बदमाश दबंगों को खुली छूट देने और पुलिस को कठपुतली बनाए जाने का ही परिणाम है कि आज अराजकता का माहौल बना हुआ है.''

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







