
कर्नाटक: आज बैंगलोर मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे के दौरान बेंगलुरु और देश के कई हिस्सों के लिए ₹23,000 करोड़ से अधिक की शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही वह बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे के दौरान बेंगलुरु और देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
इसके बाद, वह बैंगलोर मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे.
दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.
नई येलो लाइन और तीसरे चरण का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के फेज-2 के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे. इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से ज़्यादा है और इस पर करीब ₹7,160 करोड़ का खर्च आया है. इस नई लाइन के खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'मालूम है मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन...' ट्रंप के टैरिफ अटैक पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी
इसके साथ ही, वह बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे, जिस पर ₹15,610 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा. यह परियोजना 44 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे. यह परियोजना शहर के बढ़ते यातायात को आसान बनाएगी और आवासीय, औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्रों को जोड़ेगी.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












