
कर्नाटकः 'जब तक सड़क नहीं, तब तक शादी नहीं करूंगी', स्कूल टीचर ने CM को लिखी चिट्ठी
AajTak
कर्नाटक के देवनागिरी जिले के एक गांव की स्कूल टीचर बिंदू ने दावा किया है कि उनके गांव में कई लोगों की शादी सिर्फ इसलिए नहीं हो रही, क्योंकि गांव में सड़क नहीं है. उन्होंने सड़क के लिए सीएम को चिट्ठी लिखी है.
कर्नाटक के देवानागिरी में एच रामपुर गांव पड़ता है. यहां रहने वालीं बिंदु ने अपने गांव में लोगों की शादी नहीं होने के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराया है. बिंदु एक स्कूल टीचर हैं और उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चिट्ठी लिखकर सड़क बनाने का काम जल्दी शुरू करने की अपील की है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









