
कर्नाटकः किताब में खुद को 'टीपू सुल्तान' दिखाने पर भड़के सिद्धारमैया, बोले- मुझे बदनाम कर रही बीजेपी
AajTak
सिद्धू निजाकनासुगलि नाम की इस किताब में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन और कांग्रेस नेता की तुष्टिकरण की राजनीति से जुड़े लेख शामिल हैं. सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि चुनाव से पहले वे इस तरह की किताबों का विमोचन कर रहे हैं. यह पूरी तरह से अपमानजनक है. देखते हैं कि कानून के अनुरूप क्या कार्रवाई की जाती है.
कर्नाटक में टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने एक किताब के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का बीजेपी पर आरोप लगाया है. सिद्धारमैया का कहना है कि यह किताब उनके कार्यकाल पर आधारित है.
सिद्धू निजाकनासुगलि नाम की इस किताब में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कथित कुशासन और कांग्रेस नेता की तुष्टिकरण की राजनीति से जुड़े लेख शामिल हैं.
सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि चुनाव से पहले वे इस तरह की किताबों का विमोचन कर रहे हैं. यह पूरी तरह से अपमानजनक है. देखते हैं कि कानून के अनुरूप क्या कार्रवाई की जाती है.
किताब में सिद्धारमैया के कार्यकाल से जुड़े विवादित और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मुद्दों और घटनाओं को शामिल किया गया है. स्थानीय अदालत ने किताब की रिलीज पर रोक लगा दी है. बेंगलुरू में टाउन हॉल में रिजर्व पुलिस की दो टुकड़ियों को तैनात किया गया है. इसी जगह पर किताब के विमोचन की योजना बनाई गई थी.
इस किताब के लॉन्च कार्यक्रम के पोस्टर्स में सिद्धारमैया को टीपू सुल्तान की तरह कपड़े पहने गई किताब की प्रतियों को दिखाय गया है. इन किताबों के कवर पेज पर उन्होंने तलवार भी पकड़ी हुई है.
कांग्रेस ने इस किताब के जवाब में कहा है कि सिद्धारमैया की तस्वीर को राज्य में कानून एवं व्यवस्था और सौहार्द को बाधित करने की साजिश के तहत तस्वीर को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






