
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी: MP के मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
AajTak
विजय शाह की याचिका में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 14 मई के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था.
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट की 19 मई की वाद सूची के अनुसार, याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच के समक्ष सुनवाई होगी. 16 मई को बेंच ने बीजेपी नेता शाह की याचिका पर सोमवार को सुनवाई तय की थी.
विजय शाह की याचिका में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 14 मई के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. 15 मई को शीर्ष अदालत ने मंत्री को फटकार लगाई थी और कहा था कि देश में ऐसी स्थिति के समय मंत्री के हर शब्द में जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए.
चीफ जस्टिस बीआर गवई ने विजय शाह के वकील से कहा था, "आप किस तरह के बयान दे रहे हैं? आप सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री हैं." बेंच में जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह भी शामिल थे, जिन्होंने कहा, "ऐसे संवैधानिक पद पर बैठे लोगों से संयम बरतने की अपेक्षा की जाती है."
शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विभा दत्ता मखीजा ने 15 मई को मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया था और कहा था कि हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. शीर्ष अदालत को सूचित किया गया कि राज्य के आदिवासी मामलों के मंत्री शाह ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है.
मखीजा ने कहा, "यह एक ऐसा बयान था जिसे गलत समझा गया, क्योंकि उनका कभी वह मतलब नहीं था जो मीडिया द्वारा बताया जा रहा है." मखीजा ने कहा था कि याचिकाकर्ता एफआईआर पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे, क्योंकि हाईकोर्ट ने उनकी बात नहीं सुनी.
विजय शाह उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जब एक वीडियो में उन्हें कर्नल कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था. कर्नल कुरैशी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक अन्य महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ देश भर में प्रसिद्धि प्राप्त की थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










