
कर्ज में डूबे नाबालिग पोते ने मांगे रुपये, 'न' सुनते ही सर्जिकल ब्लेड से दादी का गला रेता
AajTak
दिल्ली में रुपये न देने पर 84 साल की दादी की नाबालिग पोते ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी. फिर वीडियो कॉल पर दोस्तों को दादी की लाश दिखाई. पुलिस ने नाबालिग के चार दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.
राजधानी दिल्ली के शालीमार इलाके में रुपये न देने पर नाबालिग पोते ने दादी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. मर्डर में सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल किया गया. हत्या के बाद नाबालिग ने अपने दोस्तों को वीडियो कॉल कर दादी का शव भी दिखाया. फिर घर से रुपये लूटकर फरार हो गया. इस मामले में नाबालिग के 4 दोस्त भी शामिल थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई को शालीमार बाग इलाके में 84 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई थी. पुलिस जांच को तो पता चला कि बुजुर्ग महिला ने प्रॉपर्टी बेचकर सभी बच्चों को अलग-अलग जगहों पर परिवार के साथ सेटल कर दिया था और खुद शालीमार बाग इलाके में अकेले रहती थी. पुलिस ने बेटों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी किसी पर हत्या का शक नहीं जताया. पुलिस को कोई लीड नहीं मिल रही थी.
सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध पुलिस ने महिला के घर के आसपास का सीसीटीवी खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध शख्स सफेद तौलिया से चेहरा ढंके हुए हत्याकांड से पहले की रात तकरीबन 9:30 बजे उसके घर में दाखिल होता दिखाई दिया. इसके बाद वह रात में 11:20 बजे बाहर आता दिखाई दिया. फिर वह संदिग्ध रात में 12:20 बजे घर में दाखिल होता दिखा और कुछ देर बाद बाहर निकल गया.
परिवार वालों ने की संदिग्ध की पहचान पुलिस ने सीसीटीसी में कैद संदिग्ध को परिवार वालों के हर सदस्य को बारी-बारी से दिखाया. जब परिवार के सदस्यों ने उस संदिग्ध की पहचान का खुलासा किया तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. वो संदिग्ध कोई और नहीं, बल्कि बुजुर्ग महिला का पोता ही था, जो जांच के दौरान स्कूल में पढ़ता थ.
दोस्त मांग रहे थे उधारी पुलिस ने स्कूल से नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो गलत संगत में पड़ गया था. इसी दौरान उसकी दोस्ती चार युवकों से हो गई थी. नाबालिग ने बताया कि उसने उन दोस्तों से पैसे उधार लिए थे, जो वे लगातार मांग रहे थे.
नाबालिग ने चारों से कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन उसकी दादी अकेली रहती हैं और उन्होंने हाल ही में प्रॉपर्टी बेची है, जिसके पैसे उनके पास हैं. वही पैसे दे सकती हैं. अगर पैसे नहीं देती हैं, तो उनकी हत्या कर मोटा पैसा घर से हासिल किया जा सकता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








