
कर्ज के पैसों के बदले युवक ने महिला से की आपत्तिजनक मांग, थाने पहुंचकर महिला ने मांगा इंसाफ
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में कर्ज के पैसों के बदले एक युवक महिला से आपत्तिजनक मांग करता था जिसके बाद महिला ने थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी कर्ज के पैसों के बदले महिला से सेक्सुअल फेवर मांगता था जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 29 साल की एक महिला को कर्ज वसूली के नाम पर परेशान करने और सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला को परेशान करने और आपत्तिजनक मांग को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
दरअसल महिला के पति ने मार्च 2021 में 28 साल के आरोपी युवक से 4.79 लाख रुपये का कर्ज लिया था. जुलाई 2021 से दिसंबर 2022 के बीच दंपति ने कर्ज की रकम चुका दी.
रबाले पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि कर्ज की रकम लौटाने के बाद भी आरोपी ने महिला, उसके पति और बेटे को धमकाना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी घनसोली इलाके में महिला के आवास पर भी गया जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उससे सेक्सुअल फेवर मांगा. पीड़ित की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उन्हें 4,96,500 रुपये की अतिरिक्त राशि देने के लिए भी मजबूर किया.
करीब एक साल तक प्रताड़ना झेलने के बाद पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई. आरोपी के खिलाफ सोमवार को आईपीसी की धारा 386 (जबरन वसूली), 452 (चोट, हमला या गलत तरीके से रोकना, घर में अतिक्रमण), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 509 (शब्द, इशारा,) के तहत मामला दर्ज किया है.
अधिकारी ने कहा, 'यह किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से किया गया कृत्य है, आरोपी पर 506(2) (आपराधिक धमकी), और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










