
करौली से कर्नाटक तक..7 राज्यों में हिंसा पर असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदूवादी संगठनों को घेरा
AajTak
रामनवमी (ram navami) के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से हिंसा की खबरें आई हैं. इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदूवादी संगठनों को निशाने पर लिया है.
देश के विभिन्न हिस्सों से पिछले कुछ दिनों में हिंसक घटनाओं के अलग-अलग मामले सामने आए हैं. इनको लेकर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदूवादी संगठनों को निशाना बनाया है. हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि हिंदूवादी संगठनों ने अलग-अलग जगह हिंसा की और उनको पुलिस ने उकसाया या फिर हिंसा में साथ भी दिया.
ओवैसी ने आगे कहा कि इसके अलावा धर्म गुरुओं ने मुस्लिमों के नरसंहार और बलात्कार की बात कही. ओवैसी ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर रामनवमी की रथ यात्राओं को मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच देने के लिए इस्तेमाल किया गया.
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट्स में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा का जिक्र किया. ओवैसी ने ट्वीट में इन राज्यों के उन इलाकों का जिक्र किया जो पिछले दिनों हिंसक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे. इसमें से कुछ मामले रामनवमी यानी 10 अप्रैल के भी हैं.
Just in the last few days Hindutva mobs with the blessing of cops provoked/participated in violence in at least these places: 1. Karauli, Rajasthan 2. Khambata & Himmatnagar, Gujarat (Mausoleum set on fire) 3. Khargone, Madhya Pradesh 1/3
ओवैसी ने किन जगहों की हिंसा का जिक्र किया?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










