
करौली दंगा : हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू जारी, जांच के लिए बनाई गई एसआईटी
AajTak
करौली हिंसा के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद देश में धार्मिक ध्रुवीकरण का माहौल बना है और इस तरह की घटनाओं के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है.
हिंदू नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए निकाली गई मोटरसाइकिल रैली के दौरान हुए पथराव और उसके बाद आगजनी के बाद राजस्थान के करौली में रविवार को कर्फ्यू लगा रहा. मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और साथ ही जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुस्लिम बहुल इलाके से गुजरने वाली रैली में पथराव के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. हिंसा में कम से कम 35 लोग घायल हो गए. रविवार को इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद रहा और पुलिस ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर साझा की गई हिंसा के वीडियो की जांच कर रहे हैं.
करौली में डीआईजी राहुल प्रकाश ने कहा, "करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनमें से एक दर्जन को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है." उन्होंने कहा, 'कर्फ्यू जारी है. कुछ विक्रेताओं को पुलिस की मौजूदगी में सब्जियां और दूध जैसी आवश्यक चीजें बेचने की अनुमति दी जाएगी. फिलहाल घटना में नुकसान और क्षति का आकलन चल रहा है.'
इस हिंसा ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद देश में धार्मिक ध्रुवीकरण का माहौल बना है और इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा “एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद देश में जो माहौल बना है, मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को खुद देशवासियों से अपील करनी चाहिए कि धर्म और जाति के नाम पर यह ध्रुवीकरण उचित नहीं है और यह देश के हित में नहीं है.”
दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया,कांग्रेस की "तुष्टीकरण" की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया है कि बीजेपी ने 10 सदस्यीय पैनल का गठन किया जो करौली का दौरा करेगा और सभी पक्षों से बात करेगा. पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अलका सिंह गुर्जर, राज्य महासचिव मदन दिलावर और मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा समिति के सदस्यों में शामिल हैं.
बता दें कि करौली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीती रात 50 अधिकारियों समेत 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. राहुल प्रकाश सहित चार आईपीएस अधिकारियों को भी जयपुर से स्थिति पर नजर रखने के लिए भेजा गया था.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







