
करोड़पति महिला की दरियादिली, लोगों में बांट रही 24 करोड़ रुपये!
AajTak
एक बेहद अमीर महिला अपने जन्मदिन पर तोहफे में 80-80 लाख रुपये दे रही हैं. उन्होंने 41 लोगों में 24 करोड़ रुपये से अधिक बांटने का ऐलान किया है. इन 41 लोगों का सेलेक्शन लकी ड्रॉ के माध्यम से होगा. महिला का नाम जीना राइनहार्ट (Gina Rinehart) है और वह अपने देश में सबसे अमीर है.
एक बेहद अमीर महिला ने अपने जन्मदिन पर रैंडम लोगों को तोहफे में 82-82 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. वह कुल 24 करोड़ रुपये बांट रही है. अपने देश की वह सबसे अमीर महिला भी है. हालांकि, उन्होंने लकी ड्रॉ के लिए शर्त रखी है इसमें वही लोग हिस्सा ले सकते हैं जो उनकी कंपनी में काम कर चुके हों.
महिला, 41 लोगों का सेलेक्शन लकी ड्रॉ के माध्यम से करेगी. उनकी कंपनी में फिलहाल कुल 4000 लोग काम करते हैं. इससे पहले महिला बॉस ने क्रिसमस के मौके पर कर्मचारियों को तगड़ा बोनस भी दिया था.
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इन अरबपति महिला का नाम जीना राइनहार्ट (Gina Rinehart) है. राइनहार्ट का जन्म 9 फरवरी 1954 को हुआ था. एक रिपोर्ट के अनुसार, 69 साल की राइनहार्ट 34 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर शख्सियत हैं. वह दुनिया की 47वें नंबर की सबसे अमीर शख्सियत भी हैं.
राइनहार्ट, Hancock Prospecting नाम की माइनिंग, एनर्जी और एग्रीकल्चरल कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं. इस कंपनी को उनके पिता ने स्थापित किया था.
41 लोगों को 82-82 लाख रुपये नकद देंगी
वह अपने जन्मदिन पर 41 भाग्यशाली लोगों को 82-82 लाख रुपये नकद देंगी. इसके लिए राइनहार्ट 24 करोड़ से अधिक खर्च करेंगी. इससे पहले उन्होंने क्रिसमस पर अपनी एक कंपनी Roy Hill के 10 कर्मचारियों को 82-82 लाख रुपये बोनस में दिए थे.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












