
करें इतनी मासिक बचत, ताकि भविष्य में बच्चों की शिक्षा के लिए कम ना पड़ें पैसे!
AajTak
मौजूदा समय में ही उच्च शिक्षा कितनी महंगी हो गई है, तो सोचिए जब 20 साल बाद आपके बच्चे बड़े होंगे तो उनकी उच्च शिक्षा पर कितना रुपया खर्च होगा? कहां से आएंगे वो पैसे और क्या उसके लिए अभी से बचत की जा सकती है. इन सभी जवाबों के लिए यहां जानिए कि कितनी मासिक बचत से आप बना सकते हैं एक बड़ा फंड...
जब हम किसी विशेष उद्देश्य के लिए बचत शुरू करते हैं तो अक्सर ये गलती करते हैं कि आने वाले भविष्य की महंगाई का ध्यान नहीं रखते. इसलिए अगर आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए अभी से बचत शुरू कर रहे हैं तो मानकर चलें कि शिक्षा के क्षेत्र में हर साल लगभग 10% की महंगाई आ जाती है. इसी हिसाब से अपना निवेश तय करें. (Representative Photo) पैसा बाजार डॉट कॉम के सीईओ नवीन कुकरेजा का कहना है कि आने वाले भविष्य में किसी कोर्स की फीस कितनी होगी, इसे समझना है तो MBA के उदाहरण से समझिए. वर्तमान समय में MBA की फीस 15 से 20 लाख रुपये के बीच पड़ती है. जब 20 साल बाद आपका बच्चा बड़ा होगा और इसी तरह का कोई कोर्स करना चाहेगा तो महंगाई के 10% और अन्य तरह के शुल्कों के साथ यही फीस एक करोड़ से 1.20 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी तो सोच लीजिए कि आपको 20 वर्ष में कितने पैसे जमा करने हैं. (Representative Photo) अब आपके मन में सवाल होगा कि एक करोड़ रुपये तो बहुत बड़ी रकम है. क्या ये जमा हो सकती है 20 साल में? नवीन कुकरेजा कहते हैं कि अगर सही से प्लानिंग की जाए तो ये रकम जोड़ना इतना भी मुश्किल नहीं है.. इसके लिए आपको इस तरह निवेश करना होगा कि आपको आपकी बचत पर सालाना करीब 12% का रिटर्न मिले. इससे आप शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई को पीछे छोड़ पाएंगे. साल में 12% रिटर्न पाने के लिए दीर्घावधि में SIP के विकल्प को चुना जा सकता है. (Representative Photo)
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











