
करनालः किसानों और सरकार के बीच आज भी 'बेनतीजा' रही बातचीत, कल सुबह फिर मीटिंग
AajTak
हरियाणा के करनाल में जिला प्रशासन और किसानों के बीच शुक्रवार को भी बातचीत हुई, लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला. अब शनिवार सुबह 9 बजे एक बार फिर मीटिंग होगी. किसान करनाल के एसडीएम रहे आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.
करनाल (Karnal) के एसडीएम रहे आयुष सिन्हा (Ayush Sinha) के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े किसानों के साथ आज फिर सरकार ने बात की, लेकिन ये भी बेनतीजा रही. कई घंटों तक चली इस बातचीत में किसानों की ओर से गुरनाम सिंह चढ़ूनी और सरकार की ओर से एसीएस देवेंद्र सिंह मौजूद रहे. इसी मसले को लेकर अब शनिवार को फिर अगले दौर की बात होगी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










