करगिल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, श्रीनगर समेत पूरे जम्मू कश्मीर में अगले 2-3 दिन भारी बारिश की चेतावनी
ABP News
लद्दाख के करगिल में अचानक तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिसके बाद नदियों-नालों में बहुत सारा पानी आ गया. संगरा संकू में अचानक बाढ़ आ गई.
करगिल: देश के अलग-अलग हिस्सों से तबाही की तस्वीरें आ रही हैं. महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, केरल हर जगह इंसान कुदरत के आगे लाचार नजर आ रहा है. अब करगिल में अचानक आई बाढ़ ने भी तबाही मचा दी है. इस बाढ़ के बाद लेह का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है. नेशनल हाइवे 301 अस्थायी रूप से बंद हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि यहां तापमान में अचानक वृद्धि हुई और पारा 38 डिग्री सेस्सियस के पार पहुंच गया. जिसकी वजह से लद्दाख के करगिल में नदियों नालों में बहुत सारा पानी आ गया. इस पानी की वजह से संगरा संकू में बाढ़ आ गई. बाढ़ की वजह से संगरा संकू घाटी में चल रहे हाइड्रो प्रोजेक्ट को 70 फीसदी नुकसान पहुंचा है. कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग ने श्रीनगर समेत पूरे जम्मू कश्मीर में अगले 2-3 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












