
कमिश्नर और मेयर के अधिकारों की जंग! एमसीडी में फोन तो बहाना, चुनाव टलने के पीछे असली वजह कुछ और
AajTak
दिल्ली का स्थानीय निकाय होने के बावजूद एमसीडी कमिश्नर की नियुक्ति का अधिकार केंद्र सरकार को है. इसलिए ऐसा माना जाता है कि कमिश्नर दिल्ली सरकार की बात हो तो अनदेखा कर सकते हैं मगर केंद्र की बात को नहीं. अब जबकि केंद्र में और दिल्ली दोनों जगह अलग-अलग पार्टियों की सत्ता है और उन्हीं दोनों पार्टियों के बीच सत्ता का संघर्ष एमसीडी के लिए चल रहा है.
दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 26 सितंबर होना था लेकिन चुनाव टल गया था. अब एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने 27 सितंबर (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराने का आदेश जारी किया है.
उनके आदेश में लिखा है, 'मेयर ने कहा कि चुनाव सिर्फ 5 अक्टूबर, 2024 को ही होगा और उससे पहले आयोजित कोई भी चुनाव अवैध और असंवैधानिक होगा. डिप्टी मेयर और वरिष्ठतम सदस्य ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. लिहाजा मामले को फिर से उपराज्यपाल के समक्ष रखा गया. जनहित में और नगर निकाय की लोकतांत्रिक भावना को बनाए रखने के लिए, उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 27/09/2024 को दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा, उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि जितेंद्र यादव, एडिशनल कमिश्नर इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी के रूप में अध्यक्षता करेंगे.'
एक-एक वोट, एक-एक सीट की लड़ाई
इन दिनों दिल्ली नगर निगम में कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल सत्ता के समीकरण ऐसे हैं कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सदस्यों की संख्या में अंतर काफी कम है. अधिकारियों पर उपराज्यपाल का आधिपत्य है और मेयर आम आदमी पार्टी की हैं. इसलिए एक-एक वोट और एक-एक सीट को लेकर लड़ाई छोटे से छोटे चुनाव में भी गरमा रही है. दरअसल उपराज्यपाल केंद्र सरकार के नुमाइंदे हैं जहां पर बीजेपी की सत्ता है. लेकिन एमसीडी सदन की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी की मेयर बैठी हैं जो सदन का संचालन करती हैं.
गुरुवार को स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में क्या हुआ?
दरअसल 18 सदस्यों की स्टैंडिंग कमेटी एमसीडी की सबसे ताकतवर कमेटी है. अभी तक 17 सदस्यों का चुनाव हो चुका है जिनमें नौ बीजेपी के हैं तो 8 आम आदमी पार्टी के. इसलिए स्टैंडिंग कमेटी में दबदबा किसका होगा वह आखिरी सदस्य के चुनाव पर टिका हुआ है. मामला वोटिंग के दिन सदन में फोन ले जाने को लेकर शुरू हुआ. ऐसा माना जाता है कि जब वार्ड कमेटी के चुनाव हो रहे थे तो कुछ पार्षदों ने अपनी पार्टियों को सबूत के तौर पर फोन से खींचे गए फोटो भेजे.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







