
कमाल है! 10वीं के छात्र ने घर में पड़े कबाड़ से बना डाली ATM मशीन, नोट के साथ निकलते हैं सिक्के
AajTak
भरत की ये एटीएम मशीन केंद्र सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत तैयार की है. भरत की बनाई मशीन का सिलेक्शन पहले स्टेट और अब नेशनल लेवल के लिए हुआ है. इस एटीएम मशीन में भरत ने नोट के साथ सिक्के निकलने का भी प्रावधान रखा है.
राजस्थान में 10वीं का छात्र इन दिनों एटीएम (ATM) मशीन बनाने को लेकर सुर्खियां बटौर रहा है. राजस्थान के बाड़मेर के 10वीं छात्र ने कबाड़ से एटीएम बना दिया है. राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले भरत जोगल के काबिलियलत उनके प्रॉजेक्ट में साफ नजर आती है. जिस गांव में एटीएम न हो, जिस बच्चे न कभी एटीएम का इस्तेमाल न किया हो, उस बच्चे के द्वारा मशीन ही तैयार कर देना समझाता है कि ग्रामीण क्षेत्र में काबिलियत बहुत है, बस सही दिशा मिलने की देर है.
मजदूरी करते हैं पिता
भरत के पिता मजदूरी करते हैं घर के हालत भी बहुत अच्छे नहीं हैं. ऐसे में भरत को स्कूल से कुछ बनाने का प्रोजेक्ट मिला था. साइंस के छात्र भरत ने सोचा क्यों न घर में पड़े कबाड़ से कुछ अलग बनाया जाए और फिर शुरू हुआ एटीएम बनाने का सिलसिला.
महज 10 दिनों में ऐसे बनाई एटीएम मशीन
भरत की ये एटीएम मशीन केंद्र सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत तैयार किया है. भरत की बनाई मशीन का सिलेक्शन पहले स्टेट और अब नेशनल लेवल के लिए हुआ है. भरत कहता कि उसने घर में पड़े कबाड़ से यह मशीन तैयार की है. इसमें वायर, कागज, मोटर, रबड़, ढक्कन बेकार पड़े सामान को लेकर एटीएम मशीन बनाई है. इसको बनाने में 10 दिन का समय लगा.
ऐसे काम करता है कबाड़ से बना एटीएम

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











