
कमला VS ट्रंप... अमेरिका में वोटिंग जारी, लेकिन इन वजहों से चुनावी नतीजों में हो सकती है देरी
AajTak
सभी की नजर चुनावी नतीजों पर है. कहा जा रहा है कि आज साफ हो जाएगा कि आखिर व्हाइट हाउस पर किसका कब्जा होगा. लेकिन अमेरिका के पिछले आंकड़े बताते हैं कि नतीजों में कुछ देरी भी हो सकती है. ऐसा ही कुछ साल 2020 में हुआ था जब नतीजे 4 दिन की देरी से आए थे.
अमेरिका में आज (5 नवंबर) राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. सर्वे बता रहे हैं कि ट्रंप और हैरिस में कांटे की टक्कर है. सभी की नजर चुनावी नतीजों पर है. कहा जा रहा है कि आज साफ हो जाएगा कि आखिर व्हाइट हाउस पर किसका कब्जा होगा. लेकिन अमेरिका के पिछले आंकड़े बताते हैं कि नतीजों में कुछ देरी भी हो सकती है. ऐसा ही कुछ साल 2020 में हुआ था जब नतीजे 4 दिन की देरी से आए थे.
पिछले चुनाव में देरी से आए थे नतीजे
नवंबर 2020 में जब अमेरिकियों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया था तो वोटिंग के चार दिन बाद जो बाइडन को विजेता घोषित किया गया था. इसका सबसे बड़ा कारण था महत्वपूर्ण बैटलग्राउंड राज्यों में कांटे की टक्कर का होना. वहीं, कोरोना के चलते चुनौतियां और बढ़ गई थीं.
हालांकि, उसके बाद से कुछ राज्यों ने काउंटिंग को तेज करने के लिए चुनावी कानूनों में बदलाव किया है. कहा जा रहा है कि इस बार नतीजे जल्दी आएंगे लेकिन फिर भी एक बात निश्चित है कि चुनाव की रात परिणाम का ऐलान नहीं होगा.
कब शुरू होगी वोटिंग?
5 नवंबर को मतदान शुरू होने का कोई तय समय नहीं है. अधिकांश राज्यों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जबकि कुछ राज्यों में यह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक भी शुरू हो सकता है. कुछ राज्यों जैसे न्यू हैम्पशायर, टेनेसी और वॉशिंगटन में विभिन्न काउंटियों या नगरपालिकाओं के आधार पर मतदान का समय अलग-अलग तय किया जाता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










