
'कमलनाथ हमेशा रोते रहते थे कि पैसा नहीं है...आप देखिए आज सारे काम हो रहे', MP पंचायत आजतक में बोले शिवराज
AajTak
मध्य प्रदेश में पंचायत आजतक का मंच सज चुका है. कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिस्सा लिया. उन्होंने राज्य में चुनावी जीत का दम भरा और सरकारी योजनाओं को गिनाया. शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ को भी घेरा और उन पर सवाल उठाए.
मध्य प्रदेश में पंचायत आजतक का मंच सज चुका है. कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिस्सा लिया. उन्होंने राज्य में चुनावी जीत का दम भरा और सरकारी योजनाओं को गिनाया. शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ को भी घेरा और उन पर सवाल उठाए. शिवराज ने कहा, मुझसे पहले राज्य में मुख्यमंत्री कमलनाथ थे और वो हमेशा रोते रहते थे कि पैसा नहीं है, पैसा नहीं है. लेकिन, आज आप देखिए कि सारे काम हो रहे हैं.
शिवराज ने कहा, मध्य प्रदेश को अगर भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था तो वो कमलनाथ की 15 महीने की सरकार थी. मध्य प्रदेश का सचिवालय वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था. छापे किसके यहां पड़े थे और किनके करीबियों की संपत्तियां बरामद की गई थीं? पैसा कहां जाता था. इसका जवाब तो कमलनाथ और कांग्रेस को देना चाहिए. आरोप दूसरे पर मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यह मध्य प्रदेश है और शिवराज सिंह चौहान हैं. ये आरोप दूसरे पर चिपका नहीं सकते हैं.
'ये कैसा गठबंधन... ना नीति और ना सिद्धांत?'
शिवराज ने कहा, इस मैच की फिनिशिंग तय हो गई है. अब तक की सबसे बड़ी जीत मध्य प्रदेश में बीजेपी हासिल करेगी. कांग्रेस की किस्मत पर सिर्फ दावा ठोकना है. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर शिवराज ने तंज कसा. उन्होंने पूछा- ये कैसा गठबंधन है? ना इनकी नीति एक है, ना इनके विचार एक हैं. ना इनके सिद्धांत एक हैं. ना इसकी नीति और ना इनकी रीति एक है. ये सत्ता प्राप्त करने की चाह में स्वार्थियों ने एक गठबंधन किया है. सत्ता से भी ज्यादा उनको अपने भविष्य की चिंता है.
'मोदीजी के समर्थन की बाढ़ से डरकर एक पेड़ पर बैठा विपक्ष'
शिवराज ने आगे कहा, जब बाढ़ आती है तो सारे जीव-जंतु एक ही पेड़ पर चढ़ जाते हैं. उसी डाल पर सांप बैठ जाता है और बंदर भी आकर बैठ जाता है. आदमी भी चिपका रहता है. ताकि बाढ़ के पानी से बचा जा सके. मोदीजी के समर्थन की बाढ़ से डरकर एक पेड़ पर जा बैठे हैं.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










