
कमरे में नहीं आने पर फेल करने की धमकी, लंदन ले जाने का लालच... चैतन्यानंद केस में पुलिस ने क्या-क्या बताया
AajTak
श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि बाबा लड़कियों को कमरे में नहीं आने पर फेल करने की धमकी देता था. साथ ही लड़कियों को लंदन घुमाने का भी लालच देता था.
श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में फरार आरोपी चैतन्यानंद के बारे में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि वह लड़कियों को नंबर कम करने की धमकी देता था. देर रात छात्राओं को अपने कमरे में बुलाता था. विरोध करने पर फेल करने की धमकी देता था. पुलिस ने 3 वार्डन के बयान अभी तक दर्ज किए हैं.
लड़कियों को विदेश ले जाने का भी देता था लालच
तीनों वार्डन पर आरोप है कि वो चैतन्यानंद द्वारा किए गए मेसेज को डिलीट करवाती थीं. FIR के वक़्त चैतन्यानंद लंदन में था. कुछ CCTV फूटेज डिलीट करने के भी आरोप हैं. दिल्ली हाइकोर्ट में भी चैतन्यानंद ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे बाद में खुद वापस ले लिया गया.
यह भी पढ़ें: 'बाबा की ख्वाहिश पूरी करो...', छात्राओं पर कॉलेज प्रशासन भी बनाता था दबाव, चैतन्यानंद केस में एक और खुलासा
आरोपी बाबा चैतन्यानंद लड़कियों को वॉट्स एप पर मैसेज करके बुलाता था. अगर लड़कियां नहीं आती थीं तो एग्जाम में उनके नंबर काटने की धमकी देता था. साथ ही उन्हें फेल करने की भी धमकी देता था. वह लड़कियों को विदेश ले जाने का भी लालच देता था.
बाबा के साथ स्टाफ की 3 वार्डन भी आरोपी हैं. ये महिलाएं लड़कियों को धमकाती थीं और उनकी वॉट्स एक चैट डिलीट करवाती थीं. बाबा की वॉल्वो की गाड़ी किसी और के नाम से रजिस्टर्ड है. बाबा पर मठ के साथ भी धोखाधड़ी करने की बात समाने आई है, जिसकी जांच करवाई जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










