
कमरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बड़े काम का Mini Moisture Absorber, जानिए कीमत
AajTak
Mini Moisture Absorber: बरसात के मौसम में लोग चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं. ऐसे में आप एक ऐसा डिवाइस खरीद सकते हैं, जो चिपचिपाहट को खत्म कर सकता है. आइए जानते हैं इस डिवाइस की कीमत और फीचर्स.
मॉनसून ने दस्तक दे दी है और अलगे कुछ दिनों में हमें बरसात का मौसम देखने को मिलेगा. वैसे बरसात के बाद गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन ह्यूमिडिटी भी बढ़ती है. अगर आप AC यानी एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, तो ह्यूमिडिटी का एहसास नहीं होता है.
मगर घर में कूलर लगा हो तो आपको ह्यूमिडिटी आसान शब्दों में कहें तो चिपचिपाहट का ऐहसास होता है. इस तरह के मौसम में कूलर से राहत कम और चिपचिपहट ज्यादा मिलती है. हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बाजार में कई Dehumidifier या फिर मॉस्चर अब्जॉर्बर मिलते हैं.
वैसे तो इनकी कीमत 20 से 30 हजार रुपये के बीच होती है, लेकिन इसका मिनी वर्जन भी अब मौजूद है. आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से इन डिवाइसेस को खरीद सकते हैं. ऐसे ही डिवाइसेस की तलाश में हमारे हाथ कुछ सस्ते ऑप्शन लगे हैं.
Store 2508 ब्रांड का Portable Mini Dehumidifier या Moisture Absorber आप महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं. एक लीटर क्षमता वाला यह डिवाइस सस्ता होने के साथ पोर्टेबल भी है. यानी आप इसे अपने साथ कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं.
Deerma का डिह्यूमिडिफायर आप 1,273 रुपये में खरीद सकते हैं. इनके अलावा आपको कई दूसरे सस्ते विकल्प भी ऑनलाइन मिल जाएंगे. इन डिवाइसेस की मदद से आप घर में मौजूद ह्यूमिडिटी से छुटकारा पा सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इस तरह के छोटे Dehumidifier को आप रियूज भी कर सकते हैं.
इसके लिए आपको डिवाइस में मौजूद Calcium Chloride को रिफिल करना होगा. हालांकि, आपको इनकी क्षमता का भी अंदाजा होना चाहिए. चूंकि ये साइज में छोटे हैं, इसलिए आप इनसे किसी बड़े हॉल की ह्यूमिडिटी को दूर करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










