
'कभी हिंदू बहुल इलाका हुआ करता था...', संभल के 150 साल पुरानी बावड़ी की कहानी महारानी की पोती की जुबानी
AajTak
संभल में 150 साल पुरानी बावड़ी की महारानी सुरेंद्र बाला की पोती शिप्रा बाला ने बताया कि पहले ये इलाका हिंदू बाहुल्य हुआ करता था. लेकिन जब उनके पिता ने अपनी प्रॉपर्टी बदायूं के अनेजा को बेची और बाद में उन्होंने प्लॉटिंग करवाकर इसे मुस्लिम लोगों को बेच दिया.
उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल पुराना मंदिर मिलने के बाद DM को एक शिकायती पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि लक्ष्मण गंज में पहले बिलारी की रानी की बावड़ी थी. जिसके बाद यहां खुदाई की गई तो तीन मंजिला रानी की बावड़ी मिली है. यहां की रानी रहीं सुरेंद्र बाला की पोती शिप्रा बाला ने बताया कि पहले यह इलाका हिंदू बहुल था.
बिलाड़ी की रानी सुरेंद्र बाला की सबसे छोटी पोती शिप्रा बाला ने बताया कि मेरे पिता ने इसे बदायूं के अनेजा को बेचा था क्योंकि प्रॉपर्टी में कई हिस्सेदार थे, लेकिन उन्होंने प्लॉटिंग करके इसे मुस्लिमों को बेच दिया. इस कोठी को भी अनेजा ने आधे से ज्यादा मुस्लिमों को बेच दिया. पहले यहां सभी हिंदू ही थे.
बावड़ी के संरक्षण को लेकर क्या बोलीं शिप्रा?
उन्होंने इस पर कब्जे को लेकर कहा कि हम पांच बहनें हैं. हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि हमारी प्रॉपर्टी हमें वापस मिल जाए. हालांकि प्रशासन का इरादा इसे जमीन से निकालकर संरक्षित करने का है. वहीं राजस्व विभाग की नजर में यहां अतिक्रमण हुआ है. बता दें कि चंदौसी का लक्ष्मण गंज क्षेत्र 1857 से पहले हिंदू बहुल था. यहां सैनी समाज के लोग रहते थे, लेकिन अब यहां मुस्लिम आबादी ज्यादा संख्या में है.
बाबड़ी को लेकर डीएम ने क्या बताया?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










