
'कभी आम्बेडकर को बौद्ध धर्म में होना पड़ा था कन्वर्ट, आज भी...', विधानसभा में गरजे हेमंत सोरेन
AajTak
झारखंड में चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पहुंचे हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. हेमंत ने कहा कि दलितों और आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से कभी बाबा साहब आम्बेडकर को बौद्ध धर्म में कन्वर्ट होना पड़ा था.
झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है. नई सरकार के बहुमत परीक्षण में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने आदिवासी कार्ड खेलते हुए अपनी गिरफ्तारी को देश के लोकतंत्र की काली रात बताया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कभी दलितों और आदिवासियों को प्रताड़ित किए जाने की वजह से ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को धर्म बदलना पड़ा था.
हेमंत सोरेन ने कहा, "आज कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि बाबा भीमराव साहब का जो सपना था कि सभी जाति धर्म के लोगों के बीच बराबरी हो, मुझे लगता है कि जिस तरह से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपना समाज छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाना पड़ा, ऐसे ही दलितों, आदिवासियों के साथ आने वाले समय में करने की तैयारी है. आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक के साथ नए-नए रूप में अत्याचार हुए. उसी का उदाहरण 31 जनवरी को देखने को मिला है."
ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Trust Vote LIVE: झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत गई चंपई सोरेन की सरकार, समर्थन में 47 वोट पड़े, विपक्ष को 29
गिरफ्तारी को लेकर हेमंत ने राजभवन पर लगाए आरोप
पूर्व सीएम सोरेन ने कहा, बौद्धिक क्षमता अभी हमारे विपक्ष के बराबर नहीं है. सही गलत की समझ तो हर इंसान और जानवर रखता है. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर राजभवन पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है. 31 तारीख की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई. मुझे लगता है कि इस घटना को अंजाम देने में कहीं न कहीं राजभवन भी शामिल है. जिस तरीके से यह घटना हुई, मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं. मैं आदिवासी समुदाय से आता हूं. नियम-कायदे-कानून, जानकारी का थोड़ा अभाव रहता है."
मैं आंसू नहीं बहाऊंगा: पूर्व सीएम सोरेन

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










