
कब्र में भी महफूज नहीं महिलाएं... कब्रिस्तान के कैमरे ने पकड़ा हैवान, शवों के साथ करता था घिनौने काम
AajTak
Horrific Grave Violation: महिलाएं, चाहे किसी भी उम्र की हों या कहीं भी हों, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक, अपने घर से लेकर कार्यस्थल, थानों और अस्पतालों तक में भी नहीं. लेकिन अब तो हद हो गई कि वे कब्र में भी सुरक्षित नहीं हैं.
मध्य प्रदेश के खंडवा में महिलाओं की कब्रों को खोदकर उनके शवों के साथ छेड़छाड़ का अत्यंत घिनौना मामला सामने आया है, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है.
दरअसल, खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में दो दिन पहले दफनाई गई महिलाओं के परिजन कुछ धार्मिक रस्में, जैसे दुआ-फातिहा, करने आए थे, तो कब्रों की दुर्दशा देखकर स्तब्ध रह गए. आसपास देखने पर एक और ताजा कब्र के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ पाया गया.
परिजनों ने शहर काजी, कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटी और पुलिस को सूचित किया. सभी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना को गंभीरता से लिया. सवाल उठे कि ऐसा किसने किया होगा? क्यों किया होगा? इसके पीछे क्या मंशा थी? साथ ही चिंता गहराई कि क्या कोई महिला कब्र में भी सुरक्षित नहीं है?
एक मृतका के भतीजे ने बताया कि हम अपनी बुआ की कब्र पर दुआ-फातिहा करने आए थे, तो कब्र खुली मिली. आगे बढ़कर देखा, तो एक और कब्र भी खुली थी. हमने थाने पहुंचकर टीआई साहब को जानकारी दी. मामला गर्माने पर कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.
दरअसल, तीन महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसके बाद वहां सीसीटीवी लगाए गए थे. फुटेज में हैरान करने वाला दृश्य सामने आया. अमावस की गहरी अंधेरी रात में एक युवक पूरी तरह निर्वस्त्र होकर कब्र की ओर जाता दिखा. उसका ध्यान एक सीसीटीवी कैमरे पर गया, तो उसने कब्र से कपड़ा उठाकर कैमरे को ढंक दिया. हालांकि, यह दृश्य दूसरे कैमरे में कैद हो गया, जिसका उसे अंदाजा नहीं था. दिन के फुटेज में भी एक संदिग्ध युवक कब्र के पास रेकी करता दिखा. ये फुटेज काफी स्पष्ट थे, जिससे लोगों को उम्मीद जगी कि यह हैवान जल्द पकड़ा जाएगा.
शहर काजी सैयद निसार अली ने बताया, इससे पहले भी खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में चार से छह कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया था. आज सुबह फिर सूचना मिली कि दो कब्रें खुली पाई गई हैं. पहले की घटना के बाद कमेटी ने कैमरे लगाए थे, जिसका फायदा अब दिख रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










