
कबाड़ सिम से निकाला 26 लाख का सोना! चीन के युवक का वीडियो चर्चा में
AajTak
चीन में एक युवक ने पुराने सिम कार्ड्स से 191 ग्राम सोना निकालकर इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. लेकिन उसने चेतावनी दी है कि ये बेहद खतरनाक है, घर पर मत करें! वीडियो वायरल होते ही पुरानी सिम कार्ड्स की डिमांड अचानक बढ़ गई.
दक्षिणी चीन का एक युवक इन दिनों सुर्खियों में है. उसने एक वीडियो में दिखाया कि पुराने मोबाइल सिम कार्ड्स से सोना कैसे निकाला जा सकता है. इस अनोखे तरीके ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते इस्तेमाल हो चुके सिम कार्ड्स खरीदने की होड़ शुरू हो गई. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने साफ चेतावनी भी दी है कि यह प्रक्रिया बेहद खतरनाक है और आम लोगों के लिए बिल्कुल नहीं.
कौन है यह युवक और कैसे निकाला गया सोना?
ऑनलाइन दुनिया में कियाओ (Qiao) नाम से जाना जाने वाला यह व्यक्ति चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ का रहने वाला है. वह कबाड़ से कीमती धातुएं निकालने और उन्हें शुद्ध करने का काम करता है. 20 जनवरी को उसने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपना पूरा प्रोसेस दिखाया और यह वीडियो जल्दी ही वायरल हो गया।
वीडियो में कियाओ पुराने सिम कार्ड्स को रसायनों से भरे बड़े ड्रमों में डालता है. ये सिम कार्ड्स कई चरणों की जंग लगने (corrosion), डिस्प्लेसमेंट, और हीटिंग प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसके बाद उनसे सोने जैसा कीचड़ निकलता है. आगे छानने और गर्म करने के बाद चियाओ को कुल 191 ग्राम सोना प्राप्त हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख युआन बताई गई यानी लगभग 26 लाख रुपये.
दो टन स्क्रैप से मिला सोना
कियाओ ने शियाओश्यांग मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि इस प्रक्रिया में उसने लगभग दो टन स्क्रैप इस्तेमाल किया था. उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह स्क्रैप केवल सिम कार्ड्स का नहीं था, बल्कि दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों से आने वाले मिश्रित चिप-वेस्ट का हिस्सा था.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









