
कप्तानी से होल्डर की छुट्टी, टेस्ट में विंडीज की कमान संभालेंगे क्रेग ब्रेथवेट
AajTak
अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वह मौजूदा कप्तान जेसन होल्डर की जगह लेंगे.
अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वह मौजूदा कप्तान जेसन होल्डर की जगह लेंगे. ब्रेथवेट श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगे. दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन शुक्रवार को किया जाएगा. BREAKING NEWS: Cricket West Indies (CWI) has announced that Kraigg Brathwaite will replace Jason Holder as the West Indies Test Captain. #MenInMaroon #WIvSL Read More⬇https://t.co/72ktG3mNF7 pic.twitter.com/dmfGsXctre दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 21 मार्च से एंटीगा में खेला जाना है. ब्रेथवेट ने पहले भी होल्डर की गैरमौजूदगी में 7 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ मिली 2-0 की सीरीज जीत भी शामिल है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










