
कपिल ने गिन्नी को किया बर्थडे विश, फैन्स ने पूछा- गाड़ी गिफ्ट में दी है क्या?
AajTak
कपिल के लिए गिन्नी के बर्थडे को स्पेशल बनाना तो बनता ही है. गिन्नी के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों को रोमांटिक पोज देते देखा जा सकता है. उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान गिन्नी चतरथ. मेरी जिंदगी में खूबसूरत रंगों को जोड़ने के लिए शुक्रिया.'
भारत के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज अपनी रियल लाइफ वाइफ गिन्नी चतरथ का जन्मदिन मना रहे हैं. गिन्नी वहीं इंसान हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में कपिल शर्मा का साथ दिया. उनकी जिंदगी को संवारने में उनकी मदद की और उन्हें दो प्यारे-प्यारे बच्चे भी दिए. गिन्नी चतरथ, कपिल शर्मा की लाइफ पार्टनर और बेस्ट फ्रेंड भी हैं.
कपिल ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज
ऐसे में कपिल के लिए गिन्नी के बर्थडे को स्पेशल बनाना तो बनता ही है. गिन्नी के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों को रोमांटिक पोज देते देखा जा सकता है. ये तस्वीरें अलग-अलग जगह की हैं. एक में कपिल लग्जरी गाड़ी के सामने गिन्नी संग खड़े उन्हें निहार रहे हैं और स्माइल कर रहे हैं. दूसरी में कपल एक-दूसरे की आंखों में झांक रहा है. तीसरी तस्वीर में गिन्नी व्हाइट पैंट-सूट पहने पोज कर रहे हैं.
बीवी ने जिंदगी में भरे रंग
फोटोज को शेयर करते हुए कपिल शर्मा लिखते हैं, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान गिन्नी चतरथ. मेरी जिंदगी में खूबसूरत रंगों को जोड़ने के लिए शुक्रिया. दुनिया की सारी खुशियां और प्यार भगवान तुम्हें दें.' कपिल के इस पोस्ट को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं. कई फैंस ने गिन्नी को जन्मदिन की बधाई दी है. कई ने उन्हें स्वीटहार्ट बताया है.
मजे ले रहे यूजर्स

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











