
कपिली ब्रिज और हाथी की सवारी... जब CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 4 दशक बाद रिक्रिएट किया अपनी आइकॉनिक फिल्म का सीन
AajTak
बहुत कम लोग जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने असमिया सिनेमा की दुनिया में कुछ समय बिताया था. प्रशंसित फिल्म निर्माता पुलक गोगोई द्वारा निर्देशित 1984 की फिल्म 'कोकादेउता नाती अरु हाती' (दादा, पोता और हाथी) फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 30 मार्च को पुरानी यादों में खोते हुए अपने अतीत के एक पल को X पर लोगों के साथ साझा किया. उन्होंने लोकप्रिय असमिया फिल्म 'कोकादेउता नाती अरु हाती' में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था. इस फिल्म के एक दृश्य में वह नगांव के कामपुर में स्थित कपिली ब्रिज से हाथी पर सवार होकर गुजरते हैं. वर्षों बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फिल्म के उसी दृश्य को रिक्रिएट किया, हालांकि इस बार मौका था नवनिर्मित कपिली ब्रिज के उद्घाटन का.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर सीएम सरमा ने इस स्थान के साथ अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए लिखा, 'कामपुर का कपिली ब्रिज पुरानी यादों की लहर लाता है, क्योंकि इसी स्थान पर मैंने वर्षों पहले फिल्म कोकादेउता नाती अरु हाती में बाल कलाकार की भूमिका निभाते हुए मैंने हाथी की सवारी की थी. आज जब मैंने यहां नए पुल का उद्घाटन किया, जो लोगों की लंबे समय से मांग थी, तो मैं उस दृश्य को फिर से रिक्रिएट करने से खुद को रोक नहीं सका.'
यह भी पढ़ें: असम में हिमंत सरकार ने दी घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में 1 अप्रैल से कटौती का ऐलान
शायद आप में से कुछ लोगों को यह नहीं पता होगा कि कई दशकों पहले, मैंने एक फिल्म में बच्चे का किरदार निभाया था। उस फिल्म के एक सीन में मैं एक पुल पर हाथी पर सवार था। आज उसी पुल का पुनर्निर्माण कर उसे जनता को समर्पित किया और फिर से हाथी की सवारी भी की। इसे कहते हैं, Reel to Real😀 pic.twitter.com/aB0aRvAph7
बहुत कम लोग जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने असमिया सिनेमा की दुनिया में कुछ समय बिताया था. प्रशंसित फिल्म निर्माता पुलक गोगोई द्वारा निर्देशित 1984 की फिल्म 'कोकादेउता नाती अरु हाती' (दादा, पोता और हाथी) असमिया सिनेमा में एक क्लासिक फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म में बचपन की मासूमियत, पारिवारिक प्यार और इंसानों और जानवरों के बीच के बंधन को खूबसूरती से पिरोया गया है.
यह भी पढ़ें: 'मुसलमान और ईसाई से नहीं, लेफ्ट लिबरल लोगों से है हिन्दुओं को खतरा', बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










