
कन्नौज: मामूली विवाद के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव के बाद गोलीबारी
AajTak
कन्नौज में दो समुदायों में जमकर बवाल हुआ. जिसमें एक समुदाय के दो युवक बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक के पिता ने जानलेवा हमला और लूट के मामले की तहरीर पुलिस को दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिवाली मिलने गए एक समुदाय के कुछ युवकों की दूसरे समुदाय के लड़कों से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते बात झगड़े तक पहुंच गई और दोनों तरफ से एक दूसरे को मारने के लिए कुल्हाड़ी, सरिया निकाल लिए गए. पत्थरबाजी के साथ फायरिंग भी शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही भारी फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और हालत पर काबू पाया.
बवाल करने वाले युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं. इस घटना में एक पक्ष के दो युवक बुरी तरह घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पक्षों में मारपीट के बाद से ही इलाके में तनाव के हालात बने हुए हैं.
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरैयागंज मोहल्ला स्थित कांशीराम कॉलोनी में हुई. यहां रहने वाले दीपू के घर उसके कुछ दोस्त मिलने आए थे. इस दौरान किसी बात पर चित्रांशु और निखिल मिश्रा की कहासुनी फौजी नाम के युवक से हो गई. फिर फौजी ने अपने 8 से 10 साथियों को बुलाया जिनके हाथों में कुल्हाड़ी और सरिया था और उन्होंने चित्रांशु और निखिल पर हमला कर दिया. फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई.
दो समुदायों के बीच झगड़ा की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और एसपी कुंवर अनुपम सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. भारी फोर्स देख कर हमलावर वहां से भाग निकले. पुलिस ने तुरंत ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
उधर घायल निखिल के पिता ने जानलेवा हमला और लूट के मामले की तहरीर पुलिस को दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फैजी, नफीस खलीफा, सुफियान, हसनैन, इकराम, सद्दाम, अजहर को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपियों से सख्ती से निपटा जाएगा. जल्द ही इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








