
कनॉट प्लेस में कचरा फैलाया तो लगेगा भारी जुर्माना, प्लास्टिक वेस्ट को लेकर NDMC ने बनाए सख्त नियम
AajTak
एनडीएमसी बोर्ड मीटिंग में इस नए नियम को मंजूरी दे दी गई है. मीटिंग में एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मेंबर कुलजीत सिंह चहल और अन्य मेंबर उपस्थित रहे. यानी एनडीएमसी एरिया में अब बिना परमिशन भंडारा, लंगर या छबील लगाने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है.
दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस की साफ-सफाई और खूबसूरती का ध्यान रखने वाली न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन (NDMC) अब कचरा फैलाने वालों को लेकर सख्त है. अगर एनडीएमसी की बिना मंजूरी के इलाके में कोई कार्यक्रम आयोजित हेता है और उससे प्लास्टिक कचरा पैदा होता है तो, आयोजनकर्ता पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. प्लास्टिक उत्पादन करने वाली कंपनियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा.
एनडीएमसी बोर्ड मीटिंग में इस नए नियम को मंजूरी दे दी गई है. मीटिंग में एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मेंबर कुलजीत सिंह चहल और अन्य मेंबर उपस्थित रहे. यानी एनडीएमसी एरिया में अब बिना परमिशन भंडारा, लंगर या छबील लगाने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है.
NDMC ने बनाया नया प्लास्टिक वेस्ट रूल
एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय और मेंबर कुलजीत सिंह चहल के अनुसार बोर्ड मीटिंग में कई प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें प्लास्टिक वेस्ट रूल भी शामिल है. एमसीडी की तर्ज पर ही एनडीएमसी ने भी प्लास्टिक वेस्ट रूल बनाया है. प्लास्टिक उत्पादन करने वाली कंपनियां अगर नियमों का उल्लंघन करती हैं, तो उन पर एनडीएमसी के नए रूल के मुताबिक 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है. बिना परमिशन कार्यक्रम आयोजित करने या एक जगह 20 से अधिक व्यक्तियों के कार्यक्रम बिना अनुमति के करने पर 10 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.
रोड मेंटेनेंस के लिए CRRI से हुआ एग्रीमेंट
प्लास्टिक वेस्ट जलाने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. प्लास्टिक कूड़ा फैलाने वालों पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. एनडीएमसी एरिया में जितनी भी सड़कें हैं, उनके रख-रखाव और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सीआरआरआई (सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट) से सुझाव लेने का भी प्रस्ताव है. इसमें सड़कों की मोटाई कितनी होनी चाहिए और कहां-कहां पर समस्या है, इसका सर्वे सीआरआरआई के एक्सपर्ट से कराया जाएगा. सर्वे के बाद सड़कों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा. इसके अलावा दवाओं की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










